Home » Tech News » Filmora Free Download Without Watermark: कैसे फिल्मोरा का यूज कर सकते हैं?

Filmora Free Download Without Watermark: कैसे फिल्मोरा का यूज कर सकते हैं?

Filmora एक वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिसे Wondershare कंपनी ने बनाया है। यह खासतौर पर बिगनर और मिड लेवल यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें वीडियो को एडिट करना बहुत ही आसान है।
Filmora Free Download
Filmora Free Download

आज के समय में बड़ी संख्या में लोग इंटरनेट पर Filmora free download without watermark सर्च कर रहे हैं। खासतौर पर नए यूट्यूबर्स, स्टूडेंट्स और कंटेंट क्रिएटर्स चाहते हैं कि उन्हें एक ऐसा वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर मिले जो प्रोफेशनल भी हो और मुफ्त भी। Filmora इसी वजह से लोगों की पहली पसंद बन रहा है।

Filmora दिखने में आसान है। इसका इंटरफेस क्लीन है। बिना ज्यादा टेक्निकल नॉलेज के भी वीडियो एडिट किया जा सकता है। लेकिन जब बात फ्री वर्जन की आती है तो यहां सबसे बड़ी समस्या सामने आती है और वो है वॉटरमार्क का।

Filmora Video Editor क्या है?

Filmora एक वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिसे Wondershare कंपनी ने बनाया है। यह खासतौर पर बिगनर और मिड लेवल यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें वीडियो को एडिट करना बहुत ही आसान है। इसमें यूजर्स ट्रांजिशन और इफेक्ट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर में बहुत सारे इफेक्ट्स देखने को मिल जाते हैं।

यही कारण है कि स्टूडेंट्स, व्लॉगर्स और छोटे क्रिएटर्स Filmora को पसंद करते हैं। कम समय में अच्छा आउटपुट मिल जाता है और सिस्टम पर ज्यादा लोड भी नहीं पड़ता। एक बेसिक कॉन्फ्रीग्रेशन वाले कंम्प्यूटर में भी यह सॉप्टवेयर चल जाता है।

क्या Filmora का फ्री वर्जन वॉटरमार्क डालता है?

हां बिलकुल। Filmora का फ्री वर्जन हमेशा एक्सपोर्ट किए गए वीडियो पर वॉटरमार्क डालता है। जब आप फ्री वर्जन में वीडियो एडिट करके एक्सपोर्ट करते हैं, तो वीडियो पर साफ लिखा आता है Filmora। इस वॉटरमार्क को फ्री वर्जन में हटाने का कोई विकल्प नहीं दिया गया है।

Filmora फ्री में वॉटरमार्क क्यों लगाता है?

Filmora एक पेड सॉफ्टवेयर है। फ्री वर्जन सिर्फ सीखने और ट्रायल के लिए दिया जाता है। वॉटरमार्क लगाने के पीछे कुछ कारण हैं। जैसे कि सॉफ्टवेयर का गलत इस्तेमाल न हो। जो भी यूजर इसे यूज करना चाहता है उसको पेड वर्जन लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। कंपनी अपने डेवलपमेंट और अपडेट्स का खर्च निकाल सके। लगभग सभी प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर यही तरीका अपनाते हैं।

क्या Filmora Free Download Without Watermark सच में संभव है?

सीधा और साफ जवाब है नहीं। Filmora को बिना वॉटरमार्क के फ्री में डाउनलोड करने का कोई भी कानूनी तरीका मौजूद नहीं है। इंटरनेट पर कई वेबसाइट और यूट्यूब वीडियो दावा करते हैं कि वे फ्री में बिना वॉटरमार्क वाला Filmora दे रहे हैं, लेकिन ये दावे गलत हैं।

ऐसी वेबसाइट्स अक्सर क्रैक वर्जन, मॉड APK या फर्जी फाइलें देती हैं। जो यूजर के लिए खतरनाक हो सकती हैं। इस प्रकार का क्रैक वर्जन का यूज करने से कई बार कंम्प्यूटर में मालवेयर की समस्या भी आती है। इससे यूजर का महत्वपूर्ण डाटा लॉस हो सकता है।

क्रैक Filmora इस्तेमाल करने के नुकसान

क्रैक या पायरेटेड Filmora इस्तेमाल करना बहुत जोखिम भरा होता है। ऐसे सॉफ्टवेयर में वायरस हो सकता है। इसमें मैलवेयर छिपा हो सकता है। इस प्रयोग करने से आपका डेटा चोरी हो सकता है। लैपटॉप या पीसी स्लो हो सकता है और वहां पर रखी हुई फाइलें खराब हो सकती हैं।

इसके अलावा भारत में पायरेटेड सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करना कानूनन गलत है। इससे कानूनी परेशानी भी हो सकती है।

Filmora बिना वॉटरमार्क इस्तेमाल करने के कानूनी तरीके

अगर आप Filmora को बिना वॉटरमार्क इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे सुरक्षित तरीका है उसका पेड वर्जन लेना। Filmora अलग अलग प्लान देता है ताकि हर तरह के यूजर के लिए ऑप्शन मौजूद हो।

Filmora के प्लान्स की जानकारी

प्लानकिसके लिए सहीवॉटरमार्क
फ्री वर्जनसीखने के लिएहां
मंथली प्लानछोटे प्रोजेक्टनहीं
एनुअल प्लानरेगुलर क्रिएटर्सनहीं
लाइफटाइम प्लानलंबे समय के लिएनहीं

पेड वर्जन लेने के बाद वॉटरमार्क अपने आप हट जाता है और वीडियो की क्वालिटी भी बेहतर हो जाती है। पेड वर्जन में यूजर्स को कई तरीके के इफेक्ट्स और एडिटिंग के लिए प्री बिल्ड टेम्प्लेट इत्यादि मिलते हैं। AI Editing फीचर्स भी अब फिल्मोरा में आ गए हैं, जिसका इस्तेमाल यूजर्स कर सकते हैं।

एक स्मार्ट तरीका जो कई क्रिएटर्स अपनाते हैं

कई यूजर्स एक आसान तरीका अपनाते हैं। वे पहले Filmora के फ्री वर्जन में पूरा वीडियो एडिट करते हैं। प्रोजेक्ट फाइल सेव कर लेते हैं। जब वीडियो पूरी तरह तैयार हो जाता है, तब एक बार Filmora खरीदते हैं और उसी प्रोजेक्ट को बिना वॉटरमार्क एक्सपोर्ट कर लेते हैं। इससे पैसे भी बचते हैं और काम भी पूरा हो जाता है।

Filmora के फ्री और कानूनी विकल्प

अगर आप अभी Filmora नहीं खरीद सकते तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ फ्री और लीगल वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर भी मौजूद हैं। DaVinci Resolve प्रोफेशनल लेवल एडिटिंग देता है। Shotcut और OpenShot बेसिक एडिटिंग के लिए अच्छे हैं। CapCut शॉर्ट वीडियो और रील्स के लिए काफी पॉपुलर है। इन सभी में वॉटरमार्क नहीं आता और ये सुरक्षित भी हैं।

डिस्क्लेमर – यह पोस्ट केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है। Filmora Wondershare कंपनी का रजिस्टर्ड प्रोडक्ट है। हम किसी भी प्रकार के पायरेसी या गैरकानूनी सॉफ्टवेयर इस्तेमाल का समर्थन नहीं करते।

यूजर्स को सलाह दी जाती है कि सॉफ्टवेयर हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड करें और कॉपीराइट कानूनों का पालन करें।