Samsung Galaxy XCover 5
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना खास स्मार्टफोन Samsung Galaxy XCover 5 को लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह कंपनी का नया रगड फोन है। बताया जा रहा है कि यह फोन इस महीने के आखिरी में बिक्री के उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने इसकी कीमत 33,500 रुपए रखी है।
Samsung Galaxy XCover 5 की खास बात यह है कि अगर यह फोन गिरता है तो टूटेगा नहीं। इसके साथ ही ना पानी में डूबने से खराब होगा।
सैमसंग का कहना है कि सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 5 (Galaxy XCover 5) को मुश्किल कामों के लिए तैयार किया गया है। फोन शॉक एब्जॉर्बर कैपबिलटी के साथ आता है। इस वजह से यह फोन अगर 1.5 की ऊंचाई से गिरता भी है तो टूटेगा नहीं। यह फोन ग्लव-टच फीचर के साथ आता है। यानी इस फोन का इस्तेमाल आप दस्ताने पहन कर भी कर सकते हैं।
सैमसंग के इस फोन की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 5.3 इंच की फुल एचडी डिसप्ले है। हालांकि यह डिस्प्ले टीएफटी (TFT Display) डिस्प्ले है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (Exynos 850 octacor) पर चलता है। फोन में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
बैटरी के मामले में सैमसंग ने यहां पर थोड़ी कंजूसी कर दी है। फोन में 3,000 mAh की बैटरी है जिसे आप रिमूव भी कर सकते हैं। इसके साथ-साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy XCover 5 में पुश-टू-टॉक (push to talk) फीचर भी है। एक बटन के सिंपल पुश के साथ पूरे दिन कॉन्टैक्ट में रहने की सुविधा देता है। इससे आप अपने सहयोगी से लगातार कनेक्ट रह सकते हैं। इसके अलावा इससे एलईडी लाइट, इमरजेंसी कॉल्स और मैप्स खोलने जैसा काम बस एक बटन से कर सकते हैं।
Also Read: Moto E7 Plus – 5,000 mAh Battery और 48MP कैमरा के साथ भारत में होगा लॉन्च
VLC Media Player for Pc Free: आज के समय में वीडियो और ऑडियो फाइल चलाने के लिए एक भरोसेमंद और आसान मीडिया प्लेयर होना बहुत…
आज के समय में बड़ी संख्या में लोग इंटरनेट पर Filmora free download without watermark सर्च कर रहे हैं। खासतौर पर नए यूट्यूबर्स, स्टूडेंट्स और…
Whatsapp के द्वारा Voice Calling Feature लाने के बाद कंपनी ने Video Calling Feature भी दिया है। इसके माध्यम से यूजर्स इंटरनेट का प्रयोग करके…
This website uses cookies.